Aishwarya Sarja Engagement:अर्जुन की बेटी ऐश्वर्या ने कर ली सगाई

Aishwarya Sarja Engagement कॉलीवुड के लिये एक बड़ी खबर में रूप में है। तेलुगु और तमिल में एक्शन हीरो के रूप में मशहूर अर्जुन सरजा के बारे में आपने सुना ही होगा। उनकी बेटी ऐश्वर्या के प्रेम संबंधों को लेकर काफी खबरें रही हैं और अब ताजा खबर है कि ऐश्वर्या ने सगाई कर ली है।




    Aishwarya Sarja Engagement :ऐश्वर्या का लव अफेयर

    ऐश्वर्या पिछले काफी समय से तमिल स्टार कॉमेडियन के बेटे से प्यार करती हैं। तमिल फिल्मों के कॉमेडियन 'थम्बी रमैया' के बेटे 'उमापति' से ऐश्वर्या को प्यार हुआ था और दोनों के लव अफेयर की खबरें काफी समय से तमिल मीडिया में चल रही हैं। दोनों ने सगाई कर ली है। सगाई की रस्म दोनों परिवार के सदस्यों के बीच संपन्न हुई। शादी को लेकर अभी कोई डेट तय नहीं हुई है।



    कौन है ऐश्वर्या सरजा 


    बेंगलुरू में जन्मी 31 साल की ऐश्वर्या सरजा फिल्मों में ऐश्वर्या अर्जुन के नाम से फेमस हैं। ऐश्वर्या अर्जुन ने तमिल और कन्नड़ फिल्मों में काम किया। लोकप्रिय कन्नड़ शक्ति प्रसाद की ग्रैंडडॉटर और कन्नड अभिनेता चिरंजीवी और ध्रुव सरजा की चचेरी बहन ऐश्वर्या ने यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी से फैशन की डिग्री भी हासिल की है।

    अपनी खूबसूरत आंखों के कारण फेमस ऐश्वर्या अर्जुन ने 2013 में तमिल की एक्शन-कॉमेडी फिल्म पट्टाथु यानाई से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने चंदन कुमार के साथ कदालिन पोन वीधियिल, कन्नड में प्रेमा बरहा में कामं किया जिसके लिये उन्हें कई पुरस्कार मिले।

    कौन है अर्जुन सरजा 


    अर्जुन के नाम से मशहूर अर्जुन सरजा तमिल फिल्मों का बड़ा नाम है और अब तक 160 से अधिक फिल्में कर चुके हैं। 1993 में जैंटलमैन से करियर शुरू करने वाले अर्जुन ने जय हिंद, कर्णा, कुरुधिपुनल, रिदम, हनुमान जंक्शन जैसी फिल्मों में काम किया। अर्जुन की 1988 में रथसप्तमी की हिरोईन निवेदिता से शादी हुई थी, जो स्टेज नाम आशा रानी के रूप में जान जाती हैं। जिससे उनकी बेटी ऐश्वर्या है। अर्जुन अब बतौर निर्देशक भी हैं। वह अपनी बेटी 'ऐश्वर्या सरजा' को मुख्य भूमिका में लेकर फिल्म बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।



    क्या करते हैं ऐश्वर्या के होने वाले पति

    उमापति रमैया तमिल फिल्मों के हीरो हैं और अब तक चार फिल्मों में काम किया है। वह फिलहाल 'देवदास' में काम कर रहे हैं। वह एक टेलीविजन शो भी कर रहे हैं। जाने माने हास्य अभिनेता थम्बी रमैया के बेटे उमापति रमैया तमिल भाषा की फिल्मों में काम करते हैं। उन्होंने अधागप्पत्तथु मगजनांगले से अपनी शुरुआत की। इसके बाद अपने पिता के निर्देशन में बनी मनियार कुदुम्बम में काम किया। उनकी अगली फिल्म देवदास, एक कॉमेडी फिल्म और थान्ने वंडी, एक रोमांटिक कॉमेडी है।



    तूफ़ानी

    I am Blogger, as well as doing content writing and translation of various projects in education and corporate sector, Especially In HINDI and MARATHI.

    और नया पुराने